लॉक डाउन के लाभालाभ
प्रस्ताविक(PREFACE ) :
सबसे पहले हम ये जाने की कोरोना क्या है ? इस वाइरस की आज इतनी चर्चा क्यों है ? आज अपनी आंख खुलने से आंख बंद होने तक मौत का तांडव क्यों सुन रहे है? आज अरबोपति से रोडपती में क्यों इतनी हलचल मची है? लॉकडाउन शब्द क्या है ? इसके लाभालाभ क्या है ? आइए इस तथ्य को समझने का प्रयास करे:
COViD -19 का आधिकारिक नाम CORONA VIRUS DISEASE -2019 है। COVID -19 के वाइरस का नाम : severe acute respiratory syndrome coronavirus 2
(SARS-CoV-2)
डिसम्बर के आखरी हप्ते से कोरोना की महामारी ने दुनिया पे अपना कब्ज़ा जमाना शिरू कर दिया है । चाइना के हुबई प्रान्त से शुरू हुए कोरोना वाइरस की सफर आज तक़रीबन २०० देशो तक फैली है। WHO की गलती से आज सारी दुनिया प्रभावित हुई है। दुनिया की महासत्ता अमरीका और लेटिन अमरीका के कई देश , यूरोप खंड की बड़ी इकॉनोमी वाले देश, एशिया के कई देश आज इस महामारी से जुज रहे है। आज अमरीका की हालत सबसे खराब है। इटली ,फ्रांस , UK जैसे देश इस महामारी से लड़ते लड़ते अपना दम तोड़ रहे है। जापान , दक्षिण कोरिया और खुद चाइना भी इस महामारी से बचा नही है। आज दुनियामे २० लाख लोग कोरोना से संक्रमित हुए है और १ लाख २७ हजार लोगो की मृत्यु हुई है। हमारे भारतकी कोरोना अपडेट की अगर बात करे तो अबतक ११५५५ कोरोना पॉजिटिव केस आये है और ३७७ लोगो की मौत हुई है। आज दुनिया की डिक्शनरी में एक ही शब्द घूम रहा है "CORONA POSITIVE " यानी "मौत का तांडव ".
लॉकडाउन(LOCKDOWN ) :
इस शब्द का उपयोग पहले कभीकबार ही होता था यानि की कही कोई जगह पर कुछ दंगा हुआ हो तो वह विस्तार को ही बंद किया जाता था, उसके सिवा कही भी कोई पाबन्दी नहीं होती थी। आज के वक्त में इस शब्द का उपयोग कोरोना संक्रमण से बचने के लिए रामबाण इलाज के रूप में किया जाता है। आज सारा विश्व covid -19 की दवाई ढ़ंढने में पड़ा है पर लॉकडाउन के सिवा निराशा ही हाथ लगी है। आज दुनिया के कई देश लॉकडाउन की लक्ष्मण रेखा के भीतर राहत की साँस ले रहे है।
कोरोना वायरस के सन्दर्भ में लॉकडाउन का सामान्य अर्थ अपने घरमे रहकर सरकार के दिशा निर्देशो का पालन करना। अगर कोरोना वाइरस से बचाना है तो हमें भी बचके रहना होगा। हमारा प्रशाशन हमे जो सूचनाए देता है उसका निर्विवाद रूप से पालन करना होगा।
very Good...
ReplyDelete👍
Delete